करियाझाला गांव के तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

झीझक कानपुर देहात। थाना मंगलपुर क्षेत्र के करियाझाला गांव में स्थित एक तालाब में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची झीझक चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार करियाझाला गांव निवासी सुरेन्द्र तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय महेश तिवारी का शव गांव स्थित तालाब में उतराता हुआ पाया गया। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल झीझक चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक सुरेन्द्र तिवारी मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी श्यामा देवी पिछले करीब 25 वर्षों से थाना रसूलाबाद क्षेत्र के पूरनपुरवा स्थित अपने मायके में रह रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को सूचना दी।
थाना मंगलपुर पुलिस ने फौती दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें