आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया हुई संपन्न

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी की नवसृजित दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ई-लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत 03 देशी मदिरा इटैली, सुनवरसा, नयापुरवा तथा 01 कम्पोजिट की नधौवा दुकान का आवंटन पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया गया। ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं आवेदक उपस्थित रहे तथा संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक सहित आवेदक आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें