केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ऐरवाकटरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण

ऐरवाकटरा (औरैया)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ब्लॉक प्रांगण ऐरवाकटरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, भाजपा जिला मंत्री राविंद्री शाक्य, भाजपा नेता शैलेन्द्र भदौरिया, सुरजन पाल, शिवम् मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेले में ब्लॉक ऐरवाकटरा के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार पांडेय, डॉ. कुशवीर सिंह, आंगनबाड़ी एवं सीडीपीओ प्रभारी संध्या यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनका लाभ उठाया।

संवाददाता : गौरव कुमार पोरवाल, ब्लॉक ऐरवाकटरा, जिला औरैया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें