पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उपनिरीक्षक भर्ती-2025 की डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित अभिलेख संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) प्रक्रिया का सोमवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने निरीक्षण किया।
रिजर्व पुलिस लाइन्स, कानपुर देहात में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती कार्य की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर जोर देते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें