भूमि विवादों के गंभीर मामलों में टास्क फोर्स समिति गठित, समयबद्ध निस्तारण होगा सुनिश्चित – जिलाधिकारी

 

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, पेंशन, भूमि विवाद एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा प्रत्येक प्रकरण का मौके पर सत्यापन कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों, जिनमें बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं अथवा जिनमें राजस्व एवं पुलिस विभाग दोनों की संयुक्त जांच आवश्यक है, उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए टास्क फोर्स समिति गठित किया जाएगा। यह टीम मौके पर जाकर तथ्यात्मक जांच करेगी तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूमि कब्जा, पैमाइश, रास्ता विवाद, बैनामा संबंधी विवाद एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें