कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों की जांच की गई। अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 236 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। साथ ही बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।













