कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, दो वारंटी गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस ने विभिन्न थानों में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना शिवली पुलिस ने मारपीट और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में वांछित वारंटी पप्पू उर्फ जितेंद्र तथा गोविंद को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 26 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई अकबरपुर, रूरा, गजनेर, भोगनीपुर, मूसानगर, सिकंदरा, डेरापुर, मंगलपुर, रसूलाबाद और शिवली थाना क्षेत्रों में की गई।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें