कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।













