चौकी प्रभारी ने भारी मात्रा में गांजा के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा

कालपी जालौन चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया साथ में 15 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद किया दर्ज मुकदमे की जुर्म धरा 8/20 नारकोटिक के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा चौकी प्रभारी के द्वारा गांजा के साथ गिरफ्तारी से मादक पदार्थ गांजा तस्करों बीच हड़कंप मच गया।
कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने अवगत कराया कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान राजा पर्वेक्षण में एवं सीओ अवधेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन प्रभारी निरीक्षक तिवारी तथा ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव सिपाही विपिन कुमार रंजीत राहुल पुलिस बल के साथ बुधवार को सुबह क्षेत्र में धर पकड़ अभियान चला रहे थे वही मुखबिर की सूचना मिलते ही हाईवे के पास रेलवे स्टेशन उसरगांव के समीप मोहित गुप्ता पुत्र नारायण दास गुप्ता निवासी मोहल्ला बदनपुर उरई कोतवाली उरई झोला में भारी मात्रा में गांजा भरकर कहीं क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था तभी पुलिस टीम ने उसको गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया साथ में 15 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद किया उक्त घटना में चौकी प्रभारी की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अभियुक्त खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत जुर्म धारा 8/20 मुकदमा कायम कर विवेचना टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को जांच सौंपी दर्ज मुकदमे से संबंधित धाराओं में अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया वही अदालत के वारंट पर अभियुक्त को जेल भेजा चौकी प्रभारी इस गुड वर्क सफलता हासिल करने पर पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने सराहना की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें