कालपी जालौन चौकी प्रभारी ने भ्रमण दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम कुरहना आलमगीर निवासी समीर पुत्र मुस्ताक एवं कानपुर नगर निवासी रोहित पुत्र रामौतार समेत दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













