कालपी (जालौन)। एक ग्राम में सरकारी जमीन को अवैध ढंग से दो लोगों को कब्जा करना महंगा पड़ा वही चौकी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
ज्ञान भारती छौंक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह सिपाही रंजीत रविवार के दिन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम बैरई हाल निवासीगण जोल्हूपुर देवेंद्र पुत्र बोट सिंह सुनील शर्मा पुत्र शर्मा समेत दोनों लोग जोल्हूपुर मौजा में सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर आपस में झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










