कालपी (जालौन)। पुत्र द्वारा पिता की मारपीट को लेकर पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर पुत्र हमलावर खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
रविवार के दिन 65 वर्षीय वीरेंद्र कुशवाहा पुत्र प्रभु दयाल ने कोतवाली कालपी में शिकायत प्रस्तुत कर अस्पताल में इलाज कराते हुए अवगत कराया कि सुबह खेत से चारा काट कर जैसे ही मैं घर पर आकर चार का गट्ठा उतार कर घर में रखा उसी समय अचानक पुत्र देवेंद्र आक्रोशित होकर पिता को लाठी डंडों से बुरी तरह पीट कर घायल किया शोरगुल सुन कर घर से पत्नी बचाने आई उसको धक्का मार कर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ घटना में पत्नी अपने पति को घायल अवस्था में घर से उठाकर कोतवाली कालपी लाकर कोतवाली में मौजूद प्रभारी निरीक्षक को आप बीती घटना को बताया उन्होंने घटना को संज्ञान में लेकर पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन देकर बिना पुलिस मेमोरेंडम के इलाज करने के लिए टरका दिया जब दोनों वृद्ध पति पत्नी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पुलिस साथ में नहीं आई उन्होंने मना किया सिर्फ हम इलाज के लिए आए हैं पुलिस ने हमें सीधे इलाज के लिए भेजा है मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य टीम को लगाकर उसका इलाज किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










