किशोर युवक की यमुना में डूबने से मृत्यु

कालपी (जालौन)। रविवार को सुबह हरिगंज निवासी 15 वर्षीय नमन उर्फ कृष्णा पोरवाल पुत्र नीरज पोरवाल अपने मित्रों के साथ घूमने के उद्देश्य से व्यास मंदिर के समीप मंगरोल सड़क पर स्थित जौंधर नाला में नहाने गया था उसी समय अचानक पैर फिसल कर गहराई में जाकर पूरी तरह से यमुना नदी नाले में समा गया मौजूद राहगीरो एवं अन्य के सहयोग से नाले में डूबे हुए युवक को मरणासन्न अवस्था में निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चक्र ने युवक मरीज पूरे शरीर की जांच की जांच दौरान नब्ज पड़कर मृत घोषित कर मेमोरेंडम बनाकर स्वास्थ्य कर्मी को कोतवाली कालपी कार्यवाही हेतु भेजा सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने उप निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा को पंचनामा कार्यवाही करने के निर्देश दिए प्रभारी निरीक्षक का फरमान मिलते ही उप निरीक्षक मिश्रा ने पुलिस बल के साथ सीएचसी कालपी में पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर परिवार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पुलिस अभिरक्षा में मृतक शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस उरई भेजा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें