कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।








