कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 530 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।









