कानपुर देहात। नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के स्टाफ और अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। कार्यालय पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए बीएसए का जोरदार तरीके से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीएसए ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना और शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विभागीय समस्याओं का पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाएगा ताकि बच्चों के शैक्षिक स्तर का निर्धारित मानक के अनुसार उन्नयन हो सके। बीएसए के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी खंड शिक्षाधिकारी क्रमशः मनोज कुमार सिंह अकबरपुर, अजब सिंह रसूलाबाद, अजीत प्रताप सिंह सरवनखेड़ा, अशोक कुमार राजपुर, शैलेश कुमार झींझक, ईश्वरकांत अमरौधा, संजय गुप्ता मैथा, सपना सिंह मलासा, आनन्द भूषण संदलपुर उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त अरविन्द सेंगर पूर्व एबीआरसी अकबरपुर, मास्टर ट्रेनर राजेश शर्मा, नवजोत सिंह अकबरपुर, प्रदीप तिवारी प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मनोज शुक्ला जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष संत कुमार दीक्षित, अनन्त त्रिवेदी, बलराम संखवार प्राथमिक शिक्षक संघ, मंजीत गौतम आदेश अवस्थी, नीतू कटियार आदि सैंकड़ो शिक्षक एवं कार्यालय स्टॉफ में प्रदीप कुमार सिंह, अजय शर्मा, हेमन्त कुमार, दिनेश यादव, रमेश मिश्रा, रामकृपाल सिंह, देशवीर सिंह, विनय कुमार, राजीव कुमार, करुणा शंकर शुक्ला, प्रदीप प्रजापति, उमाशंकर, सत्यप्रकाश, रामविलास सहित सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया। शिक्षकों द्वारा बुके माला मोमेंटो भेंट किये गए। बीएसए की लोकप्रियता और सुलभ कार्यशैली के कारण लगभग 4 दर्जन शिक्षक फिरोजाबाद से कानपुर देहात तक विदा करने आए थे सभी ने मुक्त कंठ से बीएसए के विनम्र स्वाभाव कि सराहना की। वहीं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी जिनका कि स्थानांतरण सहायक निबन्धक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर के लिए हुआ है को खंड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विदाई दी। इस दौरान शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों के लिए लेखाधिकारी का कार्यकाल ऐतिहासिक और प्रेरणादायी रहा।












