भीतरगांव में 4 जून को होगा वरिष्ठ एवं बुजुर्ग जन सम्मान समारोह

रसूलाबाद, कानपुर देहात। विकास कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के लिए पहचान रखने वाली ग्राम पंचायत भीतरगांव में आगामी 4 जून को वरिष्ठ एवं बुजुर्ग जन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि मोनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किया जा रहा है।
मोनी सिंह ने बताया कि 4 जून को भग्गा निवादा भीतरगांव में समारोह में ग्राम पंचायत के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंचौसी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया एवं अर्जुन सिंह गौर शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह को लेकर ग्राम पंचायत में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें