कानपुर देहात के राजपुर स्थित अशोक नगर में बुधवार देर शाम एक झोपड़ी और एक मोटरसाइकिल जलकर हों गई ग्रामीणों ने बाल्टी और समर पंप की मदद से आग मे काबू पाया यह आग खाना बनाते समय लगीं जब अचानक झोपड़ी में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई आग इतनी भीषण थी कि उसने झोपड़ी के अंदर रखे भुसे और अन्य घरेलू सामान को पूरी तरह जला दिया ग्रामीणों ने किसी तरह अधजली मोटरसाइकिल को बाहर निकालने में सफलता पाई घटना की सूचना मिलने पर राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेनद प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि आग परी तरह बुझा दी गई है और घरेलू सामान का नुकसान हुआ है पुलिस ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच की जाएगी वही लेखपाल रविन्द्र शुक्ला ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही झोपड़ी मालिक अंजय ने बताया कि उनकी पत्नी मालती खाना बाना रही थी तभी यह हादसा हुआ उन्होंने जानकारी दी कि आग से चारपाई मोटरसाइकिल भूसा विस्तार और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया है अंजय मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात














