रसूलाबाद कस्बे के बेला मार्ग पर स्थित प्राचीन ईदगाह में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ईद उल अजहा (बकरीद) के मौके पर बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में इकट्ठे हुए। जहां बजमात सभी लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर ईद उल अजहा की नमाज अदा की। पेश इमाम रसूलाबाद हाजी अब्दुल रऊफ खान बकाई ने नमाज़ से पहले बयान करते हुए कहा कि यह पर्व आपसी इखलाक, मोहब्बत का पैगाम देता है। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को भी कोई तकलीफ हो। खुले में कुर्बानी न करें और अवशेषों को सुरक्षित एक स्थान में एकत्र करके कूड़े की गाड़ी में डालें। वहीं नमाज़ के बाद दुआओं में हजारों हाथ उठे। दुआ में रसूलाबाद कस्बा सहित पूरे मुल्क की अमन व तरक्की के लिए हाथ उठे। ईद उल अजहा की नमाज के चलते ईदगाह के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। उपजिलाधिकारी शिखा संखवार, तहसीलदार संतोष कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, कोतवाल शिव नारायण सिंह, नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार शर्मा, सदर लेखपाल राधेश्याम गौतम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर प्रमुख रूप से हाफिज साजिद खान,मुस्तकीम सिद्दीकी, महफूज खान, हाजी आफताब आलम मंसूरी, हाजी फैजान खान,अकील अहमद पट्टा,अतहर खान भुट्टो,डॉ. मुस्तकीम, मुबीन राईन,सभासद मो.मशरूफ नवाज़, फरहान मिनी,सुहैल अहमद,हाशिम खान,मुबीन सिद्दीकी राजा,सरताज अशरफ,सिराज मंसूरी, इमरान नियाजी,अरशद नवाब,अरबाज सिद्दीकी, सिराज अहमद,अकरम वारसी,शाहरुख मंसूरी, सज्जाक राईन सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे। ईद उल अजहा की नमाज़ के बाद प्रसाशन ने राहत की सांस ली। इसी प्रकार रसूलाबाद क्षेत्र के बिरहुन,कहिंजरी,असालतगंज,तिश्ती,पहाड़ीपुर,सेननाय मोहम्मद नगर आदि जगहों पर भी पुर सुकून माहौल में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो अनवरत तीन दिन तक चलेगा।








