ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व पारदर्शिता पर विशेष फोकस

सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम की बारीकी से जांच, लॉग-बुक में दर्ज की निरीक्षण टिप्पणी

जालौन – जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा, संरक्षा एवं पारदर्शिता से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन कर उसमें अपनी निरीक्षण टिप्पणी अंकित की और अभिलेखों के समुचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम को भी विस्तार से देखा और कैमरों के माध्यम से होने वाली निगरानी की गुणवत्ता व निरंतरता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें और नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, तलहा मजहर, ईवीएम सहायक सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें