रूरा पुलिस ने लूट करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात  – कानपुर देहात के रूरा थाना पुलिस ने लूट की कई घटनाओं में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटे गए 3000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई सफेद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को सूर्यांश तिवारी नाम के युवक ने शिकायत दी थी कि वह कोचिंग जा रहा था, तभी सफेद अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। पीछा करने पर उसके साथी रामलखन की जेब से 5000 रुपये भी निकाल लिए गए और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।

इसी दौरान आरोपियों ने वीरू कश्यप नाम के युवक से मोबाइल और 3000 रुपये तथा दुर्गेश कुशवाहा से 1500 रुपये भी लूट लिए। बाद में भटौली चौराहे के पास लोगों की मदद से एक आरोपी विश्वनाथ दोहरे को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 27 मई 2026 को पूछताछ के दौरान आरोपी विश्वनाथ दोहरे की निशानदेही पर 3000 रुपये नकद, पीड़ित का POCO मोबाइल और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वनाथ दोहरे (34 वर्ष) निवासी ठाकुरान गढ़ेवा, थाना रूरा, कानपुर देहात के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों मोहित वाल्मीकि और हिमांशु के साथ शराब के नशे में लूट की घटनाएं करना कबूल किया।

पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें