कानपुर देहात- जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में संदलपुर ब्लाॅक में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रथम त्रैमासिक बैठक बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता ंमे ब्लाॅक सभागार में आहूत की गयी। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लिंग आधारित भेदभाव और उन्मूलन को दूर करने, बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने और उनकी भागीदारी को सक्षम बनाने, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में, बालक एवं बालिकाओं के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित करने, बाल विवाह से होने वाले नुकसान, थाने मे कार्यरत महिला हेल्पडेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्र0 चिकित्साधिकारी द्वारा बालिकाओं के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित करने, और पी सी पी एंड डी टी एक्ट १९९४ के बारे में , कन्या भ्रूण जांच पर दंड प्रावधान पर चर्चा की गई,लेखा सहायक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा करते हुये बालिकाओं का संरक्षण उनकी शिक्षा और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना ताकि वे सशक्त बन सकें। लैंगिक समानता समाज में महिलाओं और पुरुषों के बीच के भेदभाव को मिटाना और लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना तथा गुड टच-बैड टच के बारे में अवगत कराते हुये स्कूलों में प्रचार प्रसार कराये जाने हेतु आंगनवाड़ियांे को बताया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा आपातकालीन सेवायें जैसे 181,1090,112,1098,1076 आदि के बारे में जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा ग्राम स्तर पर महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओ का प्रचार-प्रसार एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम के आयोजन हेतु समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पम्पलेट भी वितरित किये गये। बैठक में प्रा0 खण्ड विकास अधिकारी ,बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, सुपरवाइजर, जिला प्रोबेशन कार्यालय से लेखा सहायक, सामाजिक कार्यकर्ता, तथा अं।आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थिति रहे।








