कालपी (जालौन) एक ग्राम में तीन लोग अलग-अलग जगह तथा अलग अलग समय में झगड़ा कर रहे थे तभी ज्ञान भारती छौक पुलिस टीम ने उपरोक्त तीनों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कररहे थे सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम जयरामपुर निवासी गण गोविंद विजय पुत्रगण विशंभर समेत दोनों भाई गाली गलौज कर आपस में झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उक्त चौकी उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम जयरामपुर निवासी योगेंद्र पुत्र गोविंद पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













