20 जुलाई के ब्राह्मण सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे पदाधिकारी, राघव अग्निहोत्री ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

पुखरायां (कानपुर देहात)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) द्वारा 20 जुलाई को बरौर स्थित शुक्ला गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले विशाल ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से संगठन के प्रदेश महासचिव राघव अग्निहोत्री ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बरौर, बम्हनोहती, निगोही, डुड़ियामऊ,मीनापुर सहित दर्जनों गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क के दौरान राघव अग्निहोत्री ने घर-घर जाकर ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें परिवार सहित सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की एकता, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक और शैक्षिक मुद्दों पर मंथन का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
अभियान के दौरान समाज के लोगों ने सम्मेलन के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कमलेश उपाध्याय, श्याम जी पांडेय, सुशील मिश्रा, शिवम शुक्ला, प्यारेलाल तिवारी, राहुल तिवारी, गोविंद शुक्ला, सुखदेव प्रसाद शुक्ला, रमाकांत बाजपेई सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान में सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि 20 जुलाई का यह सम्मेलन जनपद कानपुर देहात में संगठन की एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें