कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 267 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
अभियान में बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनकर वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन संचालन सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













