सावन सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

कानपुर देहात। आगामी सावन सोमवार और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शनिवार को कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, महिला सुरक्षा तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, पुलिस पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, सभी क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें