कालपी जालौन जिलाधिकारी के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने बाजार में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दूसरे दिन अतिक्रमण को हटाने के लिए चाबुक चलाकर दुकानों के अतिक्रमण को जेसीबी मशीन चलाकर आम रास्ता को सुरक्षित किया।
रविवार के दिन कड़ी सुरक्षा के चलते नगर पालिका परिषद कालपी अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल की अगुवाई में पालिका आर आई अजीत सिंह यादव अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य लिपिक शिशुपाल सिंह उर्फ़ पप्पी यादव आदि टीम ने दर्जनों सफाई कर्मियों को साथ में लेकर तथा जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर हथोड़ा संबल एवं लाठी डंडों परिपक्व होकर पालिका गेट से पालिका प्रशासन ने एक दिन भ्रमण कर दुकानों से अतिक्रमण को हटाने के लिए ऐलान किया था फिर भी जिन लोगों ने अपनी दुकानों का अतिक्रमण नहीं हटाया वही पालिका प्रशासन ने अपने अमले के साथ टरननगंज चौराहे से राम जानकी चौराहा एवं मुन्ना फुल पावर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ जो भी अतिक्रमण पालिका टीम को लगा उस अतिक्रमण को जेसीबी मशीन एवं बाबा का बुल्डोजर जमकर दुकानों के अतिक्रमण पर गरजा तथा अतिक्रमण को धराशाही कर पालिका की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया उक्त चौराहे से पालिका की पूरी टीम जुलैहठी बाजार में अभियान चलाकर दुकानदारों की दुकान पर जो अतिक्रमण पाया गया उस अतिक्रमण को पूरी तरह से निष्तनाबूत कर मुसाफिरों के लिए मार्ग में निकलने की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया अतिक्रमण की टीम के सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक दयाशंकर यादव उप निरीक्षक शीलेश आदि पुलिस बल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल कर अभियान में चल रहे थे उक्त अभियान में कई दुकानदारों ने अवगत कराया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले जगह चिन्हित करना तथा नाप को बताना चाहिए यह पालिका प्रशासन द्वारा किसी भी दुकान पर चिन्हित कर दाग बेल नहीं लगाए गए न तो नाप बताई गई अपनी मनमानी से पूरे बाजार में स्थित दुकानों पर बुल्डोजर से अतिक्रमण को हटाया जिससे कई दुकानदारों तोड़फोड़ से सर्वाधिक क्षति हुई इस अभियान से दुकानदारों के बीच आक्रोश व्याप्त है ईओ शुक्ल ने दुकानदारों के बीच कहा कि नगर मे तथा बाजार की सड़क पर कोई भी अतिक्रमण करेगा उसके सारे मंसूबे ध्वस्त कर नगर में स्थित सरकारी जमीन एवं बाजार की दोनों तरफ सड़कों पर अतिक्रमण को हटाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी किसी भी व्यक्ति ने अतिक्रमण करने की हिम्मत जुटाई ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा और उनके अतिक्रमण को जेसीबी मशीन चलवा कर अतिक्रमण को धराशाही क्षणिक समय में कर दिखा दूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













