जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य जारी

घर-घर जाकर जुटाई जा रही जानकारी, जनपदवासियों से सहयोग की अपील

कानपुर देहात भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना-2027 के अंतर्गत कानपुर देहात में प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य दिनांक 22 मई 2026 से प्रारम्भ हो गया है, जो 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक भवन एवं मकान का चिन्हीकरण कर रहे हैं तथा मकानों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रगणकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर सूचनाएं संकलित कर पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 25 मई 2026 को प्रगणकों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय एवं विकास भवन कार्यालय का भी सूचीकरण एवं गणना कार्य संपादित किया गया।
जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जिन प्रगणकों द्वारा निर्धारित कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जा रहा है, उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज HLB संख्या-32( नगर पंचायत अकबरपुर अंतर्गत) का कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक अरुण कमल को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। सभी नागरिक जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा प्रगणकों द्वारा पूछी गई जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे जनपद एवं देश के विकास हेतु सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें