झींझक कानपुर देहात। कानपुर से इटावा की तरफ जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के अप लूप लाइन पर पैसेंजर मेमू ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी के हेड कांस्टेबल नृपेंद्र प्रताप सिंह, सतेंद्र पाल सिंह व अनुराग कुमार ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। जीआरपी ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल से युवक के घरवालों को सूचना दी गई है। घरवालों ने मृतक युवक का नाम व पता मनीष यादव 24 वर्ष पुत्र बलवान सिंह यादव निवासी 487 आशा नगर, बख्तौरी पुरवा, कानपुर नगर बताया है।बताया कि सुबह मनीष कंचौसी जाने के लिए घर से निकला था। मृतक के पास झोला मिला, जिसमें उसके कपड़े व कुछ सामान रखा है। मृतक मूलतः कंचौसी का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी जीआरपी चौकी इंचार्ज झींझक अर्पित तिवारी ने बताया शव की पहचान हो गई है।










