कानपुर देहात के राजपुर ब्लाक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम RBSK टीम ने एक माह की कुपोषित बच्ची कनिष्का को पोषण पुनर्वास केंद्र NRC में भर्ती कराया बच्ची के परिजनों ने पहले उसे सेंटर भेजने से इनकार कर दिया था लेकिन टीम ने उन्हें समझाकर राजी कर लिया काधी गांव की मड़ैया निवासी कपिल की बेटी कनिष्का जन्म से ही कम वजन और धीमी लम्बाई वृद्धि से जुक्ष रही थी उसके हाथ पैर भी कमजोर थे यह स्थिति एएनएम पारूल की रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई थी एएनएम की रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को डा आशीष मिश्रा और डा आकांक्षा मिश्रा के नेतृत्व में आरबीएस के टीम गांव पहुंची जांच में बच्ची को गंभीर रूप से कुपोषित पाया गया टीम ने परिजनों से बच्ची को एनआरसी सेंटर मे भर्ती कराने की बात कही जिस पर उन्होंने शुरू मे मना कर दिया था इसके बाद टीम ने परिजनों को बच्ची के बेहतर उपचार के लिए एनआरसी सेटर मे भर्ती कराने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया समझानें के बाद परिजन राजी हो गए और गुरुवार को बच्ची को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात










