कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए गए कि शिकायतों का न्यायपूर्ण तरीके से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।










