रसूलाबाद कानपुर देहात। रहीम नगर वार्ड में नगर पंचायत रसूलाबाद के कर्मचारियों ने पॉलीथीन व पन्नी एकत्रित करने का अभियान चलाया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुल कमल सिंह के निर्देश पर यह विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
ईओ कुल कमल सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र को पॉलीथीन मुक्त बनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस जन-जागरूकता एवं सफाई अभियान से नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पॉलीथीन के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरकता प्रभावित होती है तथा नालियों में जलभराव और गंदगी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रसूलाबाद ब्लाक में एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन एवं एक एम एम यू एंबुलेंस भेजी गई है। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक गुप्ता की देखरेख में रसूलाबाद नगर पंचायत, पहाड़ीपुर, मालकापुरवा, बिरहुन, इटैली, उसरी मलिखानपुर,असालतगंज,तमित्रसेनपुर कहिंजरी, बरईझाल कहिंजरी, नारखुर्द,अजनपुर इंदौती सहित आदि गांवो में दिनांक 9 मई से टीम गांव गांव जाकर संभावित टी बी रोगियों की छाती का एक्स-रे करेंगे और जो एंबुलेंस साथ में जाएगी उसमें तैनात डॉक्टर मरीजों को दवाई वितरण कर रहे है। साथ में जो मरीज संदिग्ध निकलता है। उसको बलगम की जांच के लिए सीएचसी रसूलाबाद बुलाया जाएगा यदि जांच में टीबी रोग निकलता है तो मुफ्त में दवा दी जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से अरविंद कुमार टीबी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एक्सरे टेक्निशियन बृजेश कुमार, संबंधित क्षेत्र के सीएचओ, आशा बहू आदि लोग मौके पर जांच करते है। 9 तारीख से अब तक लगभग 1100 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा ग्राहकों के लिए विशेष जानकारी दी गई।
सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा तिश्ती में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एफएलसी कानपुर देहात राकेश चंद्र पांडे ने शिरकत कर ग्राहकों को जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से केवाईसी, वसूली के विषय में जागरूकता, सार्वजनिक बीमा, तथा अधिक से अधिक बचत खाता खुलवाने के लिए ग्राहकों को जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक अनुभव अग्रवाल ने भी आए हुए लोगों को ग्राहकों को इन विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। यहां प्रमुख रूप से राघवेंद्र यादव, शरद सक्सेना, मोहित पाल, कुंवर, गौरव,स्वतंत्र कुमार,अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।








