पुलिस प्रशासन द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे पीड़ितों और फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।
अधिकारियों ने संबंधित प्रार्थना पत्रों को न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा सभी फरियादियों को निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।








