उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने कहा- निष्पक्ष जांच के लिए 23 मई तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं साक्ष्य व बयान
जालौन – जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना कदौरा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर निवासी, लोकेन्द्र अहिरवार की आत्महत्या से जुड़े प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच प्रारंभ कर दी गई है। उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच के लिए उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि मामले से संबंधित प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई साक्ष्य, दस्तावेज, जानकारी अथवा बयान उपलब्ध हो, तो वह आगामी 23 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच कार्यालय उप जिलाधिकारी उरई पहुंचकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करते हुए सत्य तथ्यों को सामने लाने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण की जा सके। प्रशासन द्वारा प्रत्येक प्रस्तुत साक्ष्य एवं बयान का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा।








