चिकित्साधीक्षक डॉ दीपक गुप्ता के सराहनीय प्रयासों के चलते जनता को मिल रही सुविधाएं
रसूलाबाद कानपुर देहात। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा रसूलाबाद ब्लॉक में एक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन एवं एमएमयू एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर संभावित टीबी मरीजों की जांच कर रही है।
यह विशेष अभियान 9 मई से लगातार संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा रसूलाबाद नगर पंचायत पहाड़ीपुर मलकापुरवा बिरहुन इटैली उसरी मालिखानपुर असालतगंज बहादुरपुर मित्रसेनपुर कहींजरी सिठऊपुरवा बरईझाल नरखुर्द अजनपुर इंदौती सहित कई गांवों में पहुंचकर लोगों के छाती के एक्स-रे किए जा रहे हैं।
एमएमयू एंबुलेंस में तैनात डॉक्टरों द्वारा मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। जांच के दौरान जिन मरीजों में टीबी के संभावित लक्षण पाए जाते हैं उन्हें बलगम जांच के लिए सीएचसी रसूलाबाद बुलाया जा रहा है। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
अभियान में प्रमुख रूप से टीबी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अरविंद कुमार एक्स-रे टेक्नीशियन बृजेश कुमार संबंधित क्षेत्रों के सीएचओ आशा बहुएं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि 9 मई से अब तक लगभग 1100 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लगातार खांसी बुखार वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच कराएं ताकि टीबी जैसी बीमारी का समय रहते उपचार संभव हो सके।








