कालपी (जालौन) नवागंतुक उप जिलाधिकारी ने कहां कि प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराना तथा प्रतिदिन तहसील में आने वाले फरियादियों की शिकायत को सुनकर गुणवत्ता परख निस्तारण करवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
शनिवार के दिन तहसील कालपी कार्यालय में नवागंतुक एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने पत्रकार को एक भेंट में अवगत कराया कि मैं जनपद जौनपुर का मूल निवासी हूं वर्ष 2022 पीसीएस परीक्षा में चयन होकर यह पद प्राप्त हुआ था मेरी प्रथम पोस्टिंग जनपद कौशांबी में तैनात होकर जनता की सेवा करने का एक पहला अवसर प्राप्त हुआ था इसके उपरांत जनपद जालौन में तबादला होकर आया उसके उपरांत तहसील जालौन में जनता की सेवा की इसके उपरांत माधवगढ़ तहसील तबादला हुआ था वहां पर मात्रा में दो महीने जनता की सेवा करने का एक अवसर प्राप्त हुआ था जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने माधवगढ़ तहसील से तहसील कालपी उप जिला अधिकारी पद पर जिस उम्मीद से तैनाती की है मैं इस उम्मीद के तहत तहसील सकुशल तरीके से संचालन करना तथा जनता की सेवा करने में सदैव में खरा उतरूंगा इतना भी नहीं जनता के लिए मेरे 24 घंटे दरवाजे खुले रहेंगे बिना बिचौलिया के कभी भी निर्भीक होकर मेरे समक्ष आए मैं उनकी समस्या सुनकर निस्तारण कराने में मेरी आदत में सुमार होगा उन्होंने कहा डीएम के आदेश पर मैं सदैव खरा उतरूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














