कालपी (जालौन) तहसील में मौजूद नवागंतुक उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य एवं तहसीलदार की अध्यक्षता में अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में संपूर्ण तहसील दिवस आयोजित किया गया वही कुल 32 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर पीड़ा को सुना कर निस्तारण किए जाने की गुहार लगाई मौके में 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित संपूर्ण दिवस पर तहसीलदार अभिनव तिवारी ने मौजूद अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी जिम्मेदार की बहाने बाजी को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा हर हाल में समय के अंतर्गत शिकायतों का निस्तारण कर जांच सहित आख्या तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने आये हुए फरियादियों में जैसे मैनूपुर ग्राम प्रधान सुमन देवी ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि ग्राम गुढा खास एवं ग्राम देवकली समेत दोनों ग्रामों में गौशालाओं को बंद कर गोवंश अन्ना छोड़ दिए गए हैं जिससे खरीफ की फसल को चाट कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर रहे हैं उपरोक्त अन्ना जानवरों को गौशाला में भिजवाने की मांग की आदि 32 फरियादियों की गुणवत्ता परक तरीके से शिकायतों को सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया मौके में सीओ राजेश कमल नायब तहसीलदारों मे चंद्र मोहन शुक्ला मुकेश कुमार प्रिंस बाबू विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह जल संस्थान अमर अभियंता वासिद अली पालिका अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा जल निगम से सिद्धनाथ त्रिपाठी मंडी कालपी से शिवपाल सिंह स्वास्थ्य विभाग से सतीश चंद्र कोतवाली कालपी अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार आटा थाना उप निरीक्षक संजय कुमार कदौरा थाना उप निरीक्षक शिव सिंह थाना चुर्खी उप निरीक्षक जवाहर सिंह थाना सिरसा कलार उप निरीक्षक राम लखन आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














