कानपुर देहात में नहर मे मिला युवक का शव शिनाख्त नहीं हुई पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस रखवाया

कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के भाल पुलिया के पास भोगनीपुर निचली गंगा नहर में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण फूल चुका था। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है तथा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव 4 से 5 दिन पुराना लग रहा है और युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। प्रारंभिक आशंका है कि शव कहीं अन्य स्थान से बहकर नहर में आया हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें