बंदरों का खौफ हादसों के बाद भी नहीं टूट रही नींद

कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमलों से लोग घायल हो रहे हैं, जबकि निजी और सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन स्तर से करीब दो माह पहले बंदरों की समस्या के समाधान के लिए निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब तक न तो बंदरों के ठिकानों का चिन्हांकन हुआ है और न ही उनकी गणना शुरू की गई है।
नगर पंचायत राजपुर के अटल नगर (मदियापुर) वार्ड संख्या-10 समेत कई इलाकों में बंदरों का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी प्रेमा देवी, आयुष गौतम, यश कटियार और सरमन ने बताया कि बंदरों के डर से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी घर से बाहर निकलने में घबराते हैं। कई लोगों को बंदर काट भी चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से जल्द राहत दिलाने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें