कानपुर देहात।आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 परियोजना के तहत चार नए पीआरवी वाहनों को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में इन वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
नई पीआरवी में थाना अकबरपुर के लिए UP32DG9304, रसूलाबाद के लिए UP32DG9305, शिवली के लिए UP32DG9167 तथा थाना मंगलपुर की सन्दलपुर चौकी क्षेत्र के लिए UP32DG9168 वाहन तैनात किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नए वाहनों के संचालन से आपातकालीन सूचनाओं पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा। इससे आमजन को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।














