ग्राम पंचायत टिकरी मुस्तकिल में आम रास्ता बना कीचड़ युक्त, ग्रामीणों को रास्ते से निकलना हो रहा दूभर

 

ग्राम निर्वतमान प्रधान ने पूरे पंचवर्षीय के कार्यकाल में आम रास्ते का नहीं करवा पाया सुधार

कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत टिकरी मुस्तकिल गांव दस्यु सुंदरी कुसमा नाईन का पैतृक गांव हैं। यह गांव पूरे उत्तर प्रदेश में विख्यात है। फिर भी इस ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान इंदल सिंह निषाद द्वारा गांव के सर्वांगीण विकास को पूरे 5 साल के अंतराल में कोई विकास को गति नहीं दे पाए। ग्रामीणों का कहना है। जब 5 वर्ष में निर्वाचित हुए प्रधान ने अपने दायित्वों का निर्वाहन नहीं कर पाया तो अब शासन व प्रशासन की ऐसी रणनीति तैयार की गई है जो की इन लोगों का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाकर इनको प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। पूरे 5 साल के कार्यकाल में ग्राम पंचायत की जनता पूर्णता इनसे संतुष्ट नहीं हो सकी तो अब ये 6 माह के कार्यकाल में प्रशासक बनकर ग्राम पंचायत क्या भला कर सकेंगे। ग्राम टिकरी मुस्तकिल से लोहई दिवारा की तरफ जाने वाली आम रास्ता जिसमें कई गांव के लोगों का आवागमन होता है।और महिलाएं तथा बच्चे इस रास्ते से कभी नहीं निकल पाते हैं। इसलिए समस्त ग्रामीणों की खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी से मांग है कि इस आम रास्ता को सफाई कर्मी द्वारा यदि साफ ही करवा दिया जाए तो कीचड़ की मात्रा कुछ कम हो जाएगी। लेकिन सफाई कर्मी तो कभी ग्राम पंचायत में आता ही नहीं है। क्योंकि उसके ऊपर निवर्तमान प्रधान की पूर्णता छत्र छाया रहती है। इसलिए पूरे 5 वर्ष के कार्यकाल में 5 माह नहीं आया होगा सफाई कर्मी इसी लापरवाही के चलते पूरे गांव में गंदगी फैली रहती है। अब देखना यह है की समाचार प्रकाशन से शासन व प्रशासन को कितना असर पहुंचता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें