निर्माणाधीन मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, गांव में बढ़ा आक्रोश

कानपुर देहात। थाना बरौर क्षेत्र के ग्राम कैलई में नव निर्माणाधीन मंदिर में स्थापित शिवलिंग और नंदी जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आने से गांव में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और गौरक्षा दल के सदस्य भी गांव पहुंच गए।
मामले को लेकर गांव निवासी अनीता पत्नी अशोक द्वारा थाना बरौर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि 16 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे महेंद्र पुत्र जगन्नाथ निवासी हाजीपुर थाना बरौर शराब के नशे में मंदिर शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास कर रहा था विरोध करने पर मंदिर परिसर के पास गाली-गलौज करते हुए विवाद किया घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षक गौरव पंडित अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के साथ छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
स्थिति को देखते हुए थाना बरौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें