मिशन शक्ति 5.0 के तहत “नई किरण” अभियान, 5 परिवारों में कराया गया समझौता

कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट “नई किरण” का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में कुल 46 मामले सामने आए, जिनमें नई किरण टीम द्वारा काउंसलिंग और समझाइश के बाद 5 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए, जबकि अन्य मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई।
पुलिस विभाग के अनुसार प्रोजेक्ट “नई किरण” का उद्देश्य बिखरे परिवारों को फिर से एक सूत्र में बांधना और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राज, महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम और प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य रामप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें