कालपी जालौन चौकी प्रभारी ने बीती रात गस्त दौरान अवैध शराब के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया साथ में 40 देशी शराब क्वार्टर बरामद किए चौकी प्रभारी की इस कार्यवाही से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह कुशल निर्देशन में ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल साथ गुरुवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही मुखबिर की सूचना मिलते ही जोल्हूपुर मोड पर पंकज पुत्र शिव सिंह निवासी महेवा अपने झोला में देशी शराब के 40 क्वार्टर भरकर अपने गांव बिक्री हेतु लिए जा रहा था तभी पुलिस टीम ने शराब से भरे झोले के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में चौकी प्रभारी की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम जुर्म धारा 60 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी को जाच सौपी इसके उपरांत अभियुक्त को कालपी पुलिस ने सारी औपचारिकता पूर्ण कर अभियुक्त को निजी मुचालका से कोतवाली कालपी से छोड़ा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











