हाईवे सड़क दुर्घटना पर किशोरी लड़की मौत मा घायल पुत्र बाल बाल बचा

कालपी जालौन बाइक सवार मां पुत्री पुत्र हाईवे सड़क पर सफर करते समय डंफर की टक्कर से घटनास्थल में 16 वर्षीय किशोरी लड़की की मौत तथा 45 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल तथा पुत्र दुर्घटना में सुरक्षित बचा वहीं गंभीर स्थिति में चिकित्सा अधिकारी ने अत्यधिक घायल महिला को जिला अस्पताल रिफर किया।
खबर के मुताबिक जनपद कानपुर देहात कस्बा मोहल्ला श्याम नगर पुखरायां निवासनी फातिमा बेगम पत्नी स्वर्गीय इस्लाम एवं एवं लड़की रोजी पुत्री स्वर्गीय इस्लाम तथा तौहीद पुत्र स्वर्गीय इस्लाम बाइक में अपनी मां एवं बहिन को बैठा कर मां के मायके एवं ममाने ग्राम करमचंदपुर से शुक्रवार को अपने घर पुखरायां जा रहे थे तभी लगभग 10 बजे चौरासी गुम्मद समीप हाईवे सड़क पर तेजगति से आ रहे अज्ञात डंफर ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मा बेटी बुरी तरह घायल हुई वही पुत्र सही सलामत बचा पुत्र ने मां बहन को सर्वाधिक घायल अवस्था में उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने अलग-अलग समय में किशोरी की जांच की जांच दौरान नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित कर मेमोरेंडम बनाकर स्वास्थ्य कर्मी को कोतवाली कालपी भेज कर पंचनामा की कार्रवाई करने के निर्देश दिए वही गंभीर रूप से घायल मा को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई तत्काल रिफर किया घटना की सूचना पाकर आए हुए परिजनों ने जैसे ही किशोरी को मृत अवस्था में शव को देखा फूट फूट कर रो रहे दुख प्रकट कर रहे थे किशोरी मृतिका की सूचना पाकर कोतवाली कालपी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह उप निरीक्षक शैलेश सिंह सिपाही अभिषेक महिला सिपाही समता देवी समेत पुलिस बल के साथ सीएचसी कालपी में पहुंचकर मौजूद उप निरीक्षक को पंचनामा की कार्यवाही करने के निर्देश दिए उप निरीक्षक शैलेश ने महिला सिपाही की उपस्थिति में तथा परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पुलिस हिरासत में शव को जिला मुख्यालय पोस्ट मार्टम हाउस भेजा अस्पताल में मौजूद पुत्र ने बताया की हाईवे के किनारे बाइक को खड़ी कर बोतल से पानी पी रहे थे तभी अज्ञात डंफर की टक्कर से दुर्घटना हुई है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें