बारहवीं की परीक्षा में स्वर्णिका स्वर्णकार ने प्राप्त किए 90.8 प्रतिशत अंक, नगर का बढ़ाया मान

कालपी जालौन – नगर की वरिष्ठ शिक्षिका एवं आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य खुन्नी देवी स्वर्णकार की नातिन कु. स्वर्णिका स्वर्णकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया। नगर के सदर बाजार निवासी संदीप स्वर्णकार की पुत्री स्वर्णिका स्वर्णकार ने वाणिज्य वर्ग से 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है तथा लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
स्वर्णिका नगर स्थित सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल कालपी की छात्रा हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों की मेहनत ने छात्रा को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वर्णिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को दिया है।
मेधावी छात्रा स्वर्णिका ने बताया कि वह आगे चलकर लेखा विशेषज्ञ बनना चाहती हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करेंगी। उनकी इस सोच और सफलता की नगरवासी सराहना कर रहे हैं।
स्वर्णिका की इस सफलता पर परिवार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पूर्व प्रधानाचार्य खुन्नी देवी स्वर्णकार ने अपने पुत्र संदीप स्वर्णकार, नवनीत स्वर्णकार एवं परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में नातिन का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जैसे ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं नगरवासियों को स्वर्णिका की सफलता की जानकारी मिली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने छात्रा की मेहनत, लगन एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए इसे नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
आर. एन. शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें