कानपुर देहात उ०प्र० रोजगार मिशन अभियान के अन्र्तगत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात के द्वारा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की दि इण्डिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं ग्रोफास्ट फर्टिलाइजर लिमिटेड द्वारा प्रतिभाग किया गया मेले में लगभग 110 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 85 अभ्यर्थियों का प्राइवेट कम्पनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अनुज यादव व जिला सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यार्थी, पुनीत व समस्त स्टॉफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।










