अकारू गांव में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर खुद फांसी के फंदे पर चढ़ गया हुई दोनों की मौत

 

प्रेमी शिशु पाल व प्रेमिका वर्षा की फाइल फोटो

झीझक कानपुर देहात। थाना मंगलपुर क्षेत्र के अकारू गांव प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेंत कर हत्या कर स्वयं फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलने पर थाना मंगलपुर पुलिस सहित फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची।दोनो के शवो को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना मंगलपुर क्षेत्र के अकारू गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई।प्रेमी प्रेमिका के शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या मे लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई।थाना दिबियापुर क्षेत्र के सरैया गांव निवासी शिशुपाल 25 जनपद कानपुर देहात क्षेत्र के अकारु गांव निवासी सोना 60 वर्ष अपनी नानी के घर रहता था।प्रेमी शिशुपाल का प्रेम प्रसंग अकारु गांव निवासी सुभाष की 15 वर्षीय पुत्री वर्षा के साथ प्रेम प्रसंग चलता था।किशोरी के परिजनों ने किशोरी के पास से कुछ दिनों पूर्व एक मोबाइल फोन मिला जिसको परिजनों ने तोड़कर फेंक दिया।काफी दिन हो जाने के बाद जब प्रेमी की बातचीत नहीं हुई तो प्रेमी आगरा से आकारू गांव पहुंचा। जंहा प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंचा जहां बातचीत करने को लेकर दोनो के बीच कहा सुनी हुई जिससे गुस्साए प्रेमी शिशुपाल ने प्रेमिका वर्षा को चाकू से गला रेंत कर मौत के घाट उतार दिया।इसका बाद अपने नानी के घर जाकर सिलेंडर पर चढ़ कर रस्सी से खुद को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली।एक ही गांव मे दो लोगो के शव देखकर लोगों मे सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी लग रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

जिलाधिकारी ने की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टाॅप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक, दिए निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

जिलाधिकारी ने की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टाॅप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक, दिए निर्देश