कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में पुलिस चौकी के पास और बाजपेई मेडिकल के सामने पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित एक नाला बिना किसी सांकेतिक चिन्ह के खुला पड़ा है वर्ष पुराना यह नाला अब क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे मुग़ल रोड से गुजरने वाले भारी और दोपहिया वाहनों को,के लिए लागातार दुघर्टना का खतरा बना हुआ है सडक के दोनों ओर चेतावनी चिन्हों के अभाव मे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कई बार साइकिल सवार इस खुले नाले में गिरकर चोटिल हो चुकें हैं खासकर भारी वाहनों के ओवरटेक करते समय यह खतरा और बढ़ जाता है कस्बे के दुकानदारों दीपू बाजपेई चांद बाबू रामू कटियार पटवारी सिंह लल्लन सिंह बिननू किशन लाल कमलेश कटियार राजू कुशवाहा और सुंदर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने इस समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए बनाया गया यह नाला अब जर्जर हो चुका है और इसकी तत्काल मरम्मत तथा सांकेतिक चिन्ह लागने की मांग की है दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इस सम्बन्ध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अरविंद ने बताया कि टुटी पुलिया की मरम्मत जल्द कराईं जाएं गी
साहिल कटियार
साववदाता सिकंदरा
कानपुर देहात












