जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने भारत की जनगणना-2027 अंतर्गत स्वगणना अभियान का किया शुभारंभ

 

 

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने स्वयं https://se.census.gov.in⁠� पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना कर अभियान की किया शुरुआत

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने की जनपद वासियों से स्वगणना करने की अपील

कानपुर देहात भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान (07 मई से 21 मई 2026) का शुभारंभ आज माॅं मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी कपिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने स्वयं https://se.census.gov.in⁠� पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य को भी स्वगणना हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वगणना व्यवस्था भारत सरकार की एक आधुनिक, पारदर्शी एवं नागरिक सहभागिता आधारित पहल है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक निर्धारित अवधि 07 मई से 21 मई 2026 तक पोर्टल पर जाकर अपनी एवं अपने परिवार की स्वगणना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूर्णतः सरल, सुरक्षित, समय की बचत करने वाली एवं उपयोगकर्ता अनुकूल है। इससे जनगणना संबंधी आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा प्रशासनिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा भविष्य की नीतियों का निर्धारण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वगणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन नागरिकों को ऑनलाइन स्वगणना करने में किसी प्रकार की कठिनाई हो, वे अपने निकटतम ग्राम सचिवालय, जन सुविधा केंद्र अथवा संबंधित राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना पोर्टल की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई तथा अभियान को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, शालिनी उत्तम, सुरभि शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी संजय यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना नोडल अधिकारी वर्तिका गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें